साहिबगंज, मार्च 31 -- साहिबगंज। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन सोमवार को काफी जदोजहद के बाद देर रात सर्वर दुरूस्त होने के बाद जिला कोषागार में 387 विपत्रों को पारित किया गया । हालांकि इसके बावजूद करीब आठ करोड़ रुपए का विपत्र पास नहीं सका है। सूत्रों ने बताया कि जिला पंचायती राज कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला जनसंपर्क विभाग समेत अन्य विभागों का खासकर वेतन मद का विपत्र सर्वर डाउन की वजह से पास नहीं हो सका है। सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक सर्वर डाउन हो गया था। इसके चलते जिला कोषागार कार्यालय के पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक परेशान थे। हर पल सर्वर पर नजर जा रहा था कि शायद अब ठीक हो जाएगा। करीब रात 11:15 बजे सर्वर ठीक होने के बाद 177156025.00 रुपए के 387 विपत्र पारित किया गया। फोटो नंबर:15, कैप्सन:-जिला कोषागार । (...