बागपत, जुलाई 24 -- बागपत। धान की फसल की बुवाई के बीच किसानों को खाद वितरण केंद्रों पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गुरुवार को खाद केंद्रों और साधन सहकारी समितियों पर सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि केंद्रों और समितियों पर खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद था, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण वितरण प्रक्रिया प्रभावित रही, जिससे किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। गुरुवार सुबह किसान खाद लेने के लिए इफ्को के केंद्रों और साधन सहकारी समितियों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। देखते ही देखते लंबी कतार लग गई। धान की फसल में इस समय यूरिया की आवश्यकता अधिक होने के कारण किसान समय पर खाद लेने के लिए सुबह से ही केंद्र पर डटे रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अब सुबह 7:30 से शाम 7 बजे तक मिलेगी समितियों पर खाद किसानों ने बताया कि प्रति किसान अधिकतम तीन ब...