मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्नातक सत्र 2023-27 की पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के एडमिट कार्ड लेने के लिए बुधवार को छात्र परेशान रहे। कॉलेजों में विवि के पोर्टल का सर्वर डाउन रहने से दोपहर तक छात्रों को एडमिट कार्ड नहीं मिल सका। इस कारण कई कॉलेजों में छात्रों ने हंगामा भी किया।स्नातक के पांचवें सेमस्टर का एडमिट कार्ड मंगलवार को जारी किया गया था। कुछ कॉलेजों ने मंगलवार को ही एडमिट कार्ड निकाल लिया था, लेकिन ज्यादातर कॉलेजों ने इसे डाउनलोड नहीं किया। बुधवार को सुबह जैसे ही कॉलेज खुले वहां एडमिट कार्ड लेने के लिए छात्रों की कतार लगने लगी। कॉलेजों में जैसे ही पोर्टल खोला गया, सर्वर ठप हो गया। ऐसे में एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो सका। दोपहर तक कॉलेजों से विवि में फोन कर सर्वर के बारे में पूछा जाता रहा। लेकिन, कोई स्पष...