सर्वर ठप होने से गैस कनेक्शन पर लगा ब्रेक, उपभोक्ता परेशान
सहारनपुर, अप्रैल 5 -- सहारनपुर, संवाददाता। गैस एजेंसियों का सर्वर बार-बार ठप होने से नए गैस कनेक्शन की प्रक्रिया प्रभावित हो गई। तकनीकी दिक्कतों के चलते उपभोक्ताओं को घंटों कतार में खड़े रहना पड़ रहा है, लेकिन काम नहीं हो रहा। सर्वर ठप रहने से एजेंसियों पर भीड़ बढ़ती रही और लोग परेशान होकर लौटने को मजबूर हो रहे है। गैस एजेंसियों पर सुबह से ही नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता पहुंचने लगे थे। कुछ देर के लिए सर्वर बहाल होने पर काम शुरू हुआ तो लोगों को राहत की उम्मीद जगी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद सर्वर फिर फेल हो गया। इसके बाद प्रक्रिया पूरी तरह अटक गई। बार-बार सर्वर बंद होने से एजेंसियों में अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि नए कनेक्शन के लिए कई दिनों से चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं मिल पा रहा। गौरतलब है कि है कि जं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.