रुडकी, मार्च 12 -- रुड़की क्षेत्र और आसपास के इलाकों में गुरुवार को रसोई गैस उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही गैस एजेंसियों का सर्वर ठप रहने और कंपनी के टोल-फ्री नंबर के काम नहीं करने के कारण गैस बुकिंग की प्रक्रिया पूरी तरह ठप रही। लोग सुबह से शाम तक गैस एजेंसियों के चक्कर काटते नजर आए। रुड़की, भगवानपुर, मंगलौर और लक्सर क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर सुबह जैसे ही काम शुरू हुआ, सर्वर ने जवाब दे दिया। उपभोक्ताओं ने जब टोल-फ्री नंबर और मोबाइल ऐप के जरिए सिलेंडर बुक करने की कोशिश की, तो वहां भी तकनीकी खराबी के कारण बुकिंग नहीं हो सकी। घंटों तक प्रयास करने के बाद भी जब बुकिंग नहीं हुई, तो उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और वे सीधे गैस एजेंसियों के दफ्तरों पर जा पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...