गंगापार, अप्रैल 30 -- यूनियन बैंक शाखा चाकघाट में पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण बैंकिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्राहक बैंक से लेनदेन नहीं कर पा रहे हैं। शादी के सीजन में इस समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। ग्राहक मणिशंकर सिंह ने बताया कि उन्हें शादी के लिए पैसे निकालने थे, लेकिन लगातार दो दिनों से बैंक आने के बावजूद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बैंक परिसर में सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। घंटों इंतजार करने के बाद भी सर्वर चालू नहीं होने से लोग बिना काम के वापस लौट रहे हैं, जिससे नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...