कन्नौज, दिसम्बर 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। राशन वितरण प्रणाली में डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ने के साथ ही सर्वर की समस्याएं राशन कार्डधारकों के लिए बड़ा संकट बन गई हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए ई-पॉस मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन सर्वर न आने या डाउन होने की वजह से उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो अंगूठा लगाने में असफलता के कारण उन्हें बिना राशन के ही घर लौटना पड़ता है। यह समस्या केवल उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है। राशन डीलर भी इस तकनीकी खामी से काफी परेशान हैं। सर्वर की दिक्कत के चलते दुकानों पर लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन वितरण नहीं हो पाता। हाल के महीनों में ऐसी शिकायतें सामने आई हैं, जहां सर्वर डाउन होने से कार्डधारक निराश लौटे। बायोमेट्रिक मशीनें सर्वर पर निर्भर होने के ...