प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- प्रतापगढ़। एआरटीओ कार्यालय में लगातार दूसरे दिन सर्वर की खराबी ने वाहन स्वामियों और आवेदकों को हलकान किया। इससे पूरे दिन रोड टैक्स जमा करने और चालान किए गए वाहनों का जुर्माना जमा करने वाले वाहन स्वामी भटकते रहे और शाम को निराश होकर लौट गए। बता दें कि सर्वर की खराबी के कारण नवागत एआरटीओ आशुतोष शुक्ल को विभाग से आईडी-पासवर्ड जारी नहीं हो रहा है इससे अधिकतर पटल के काम ठप चल रहे हैं। यह भी पढ़ें- आईडी नहीं बनने से एआरटीओ दफ्तर के काम ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...