धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद, वरीय संवाददाता सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की ओर से 18 जनवरी को 101 जोड़ों का विवाह गोल्फ ग्राउंड में कराया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार को गोल्फ ग्राउंड में भूमि पूजन किया गया। मुख्य यजमान उपेंद्र सिंह, उनकी पत्नी सरिता सिंह, समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह और उनकी पत्नी जया सिंह ने भूमि पूजन एवं हवन किया। इसके बाद सभी जोड़ों को शादी का जोड़ा वितरण किया गया। प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी लगातार 12वें वर्ष सभी धर्मों से जुड़े 101 जोड़ों का विवाहोत्सव होने जा रहा है। मंगलवार को भूमि पूजन के साथ ही पंडाल व मंच निर्माण शुरू हो गया। 16 की संध्या माता का जागरण सामूहिक विवाह से पूर्व 16 जनवरी को संध्या छह बजे समिति की ओर से माता का जागरण होगा। 17 जनवरी को आशाएं महिला ग्रुप की ओर से सुबह 10 बजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.