मेरठ, अगस्त 21 -- मेरठ। अखिल भारतीय कौमी एकता एवं सद्भावना समिति और जमीयत उलमा मगरिबी यूपी की ओर से बच्चा पार्क चौराहे पर सर्वधर्म एकता प्रदर्शन (सम्मेलन) का आयोजन किया गया। इसमें तिरंगों के साथ सभी धर्मों के लोगों ने शिरकत की। आपसी भाईचारा, सौहार्द्र एवं एकता कायम रखने की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी एवं संचालन शीराज रहमान एवं अमित अग्रवाल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत में हिन्दू-मुस्लिम सिख ईसाई आदि आपस में सब भाई-भाई हैं। मुल्क में कहीं पर भी किसी किस्म का भेदभाव नहीं है। कार्यक्रम में शहर काजी डॉ. जैनुल सालिकीन सिद्दीकी, मौलाना मशहूर्द्धहमान कासमी, राजकुमार, मौलाना मुर्तज़ा कासमी, फादर डेनिल मसीह, सरदार सरबजीत कपूर, पूर्व आईएएस प्रभात राय, हाजी इरशाद, डॉ. कर्मेन्द्र सिंह, सरदार रणजीत सिंह जस्...