अंबेडकर नगर, अप्रैल 10 -- सैदापुर। पूर्वांचल के शिया बाहुल क्षेत्र जलालपुर के चिलवनिया स्थित कर्बला बड़ी दरगाह में आगामी 13 अप्रैल को ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अली खामेनेई की 40वें की मजलिस शोक सभा (सर्वधर्म सभा) का आयोजन होगा। सभा में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ अब्दुल मजीद हकीम इलाही मुख्य रूप से भाग लेंगे। आयोजन समिति से जुड़े इब्ने अली जाफरी व एहसान रजा मीसम ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के विचारक एवं विद्वान भी अपने विचार प्रकट करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...