मऊ, मार्च 2 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। सत्रावसान से 15 दिन पहले ही चीनी मिल में पेराई बंद होने को लेकर पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को विभिन्न राजनितिक दलों व किसान संगठनों के द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय किसान महापंचायत में स्थानीय नगर के बनगांवा स्थित चीनी मिल के गेट पर सुबह 10 बजे से ही किसानों की भीड उमड पडी। किसान हाथ में हरा गन्ना लेकर चीनी मिल के गेट पर पहुंचे हैं और जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा के बाबत भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताते चलें कि 22 फरवरी को भी स्थानीय तहसील अन्तर्गत नगर क्षेत्र के बनगांव स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल के सत्रावसान से 15 दिन पूर्व ही मिल को बंद करने के गन्ना आयुक्त के आदेश के बाद किसान लगातार दो दिनों तक प्रदर्शन और मिल गेट पर धरना देते रहे। गन्ना आयुक...