आगरा, फरवरी 19 -- अलोक नगर, बल्केश्वर स्थित सर्वोतोभद्र जिनालय परिसर में आदिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत माता मरूदेवी की गोद भराई हुई। पदाधिकारियों ने उपाध्यायश्री को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जैन महिला मंडल और समग्र महिला मंडल की महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर समारोह को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने मेवा, फल और पूजन सामग्री अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर नभिराय पिता पारसमल जैन का आयोजक समिति ने विशेष रूप से स्वागत किया। उन्हें माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सुमेर पांडया, राजीव जैन, रजत जैन, पंकज जैन, विष्णु जैन, राजेन्द्र जैन, मनीष आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.