जौनपुर, फरवरी 1 -- जौनपुर, संवाददाता गायत्री शक्तिपीठ लाइन बाजार परिसर में गायत्री परिवार की ओर से आयोजित नौ कुंडी महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को सुबह सर्वतोभद्र की स्थापना एवं विविध पूजन किया गया। तत्पश्चात महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। गीत संगीत के साथ कई पलियों में आयोजित महायज्ञ में महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने आहुति समर्पित की। महायज्ञ में आहुति डालने श्रद्धालुओं की भारी भी़ड़ रही। नौ कुंडी गायत्री महायज्ञ के दूसरी पाली में टोली नायिका कंचन चतुर्वेदी ने कहा कि ऋषि मुनियों ने हर दिन को किसी न किसी भगवान से जोड़ दिया है। जिससे कि हम संतुलित और सीमित जीवन जिएं। उन्होंने कहा कि देवताओं की शक्तियों को शिक्षा के साथ जोड़ा गया है। हम सिर्फ दर्शन पूजन के उपक्रम तक सीमित ना रहे बल्कि परिवार और समाज राष्ट्र निर्माण के धर्म को भी पूरा करें। अभय सिंह ने...