गंगापार, जनवरी 29 -- यूजीसी के नए नियम को लेकर सवर्ण आर्मी से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है। गुरुवार को दोपहर सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अगुवाई में तहसील मुख्यालय पहुंच केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हुंकार भरते हुए एसडीएम की अनुपस्थिति में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार यमुना प्रसाद को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने सवर्णो के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतर आन्दोलन की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सवर्णो का उत्पीडन अनेक प्रकार से कर रही है, जो ठीक नहीं है। पढ़े लिखे युवक सड़कों पर घूम रहे हैं। नौकरी के लिए ऐसे युवा परेशान दर-दर के ठोकर खा रहे हैं। सवर्ण में पैदा होना अन्याय हो गया है। धरना प्रदर्शन में सुमित तिवारी, प्रदीप कुमार, शिवकेश द्विवेदी, सत्यम पांडेय, अनुराग,...