पूर्णिया, जनवरी 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाईलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन एमडीए कार्यक्रम का आयोजन 10 फरवरी से चलेगा। इस दौरान क्षेत्र में 02 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को फाईलेरिया से सुरक्षा के लिए आवश्यक दवाई का सेवन कराया जाएगा। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रखंड के स्वास्थ्य अधिकारियों को एकदिवसीय प्रशिक्षण राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जीएमसीएच के एएनएम स्कूल में आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए क्षेत्र के सभी लोगों को उम्र के अनुसार चिन्हित करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थिति में दवा सेवन कराने की आवश्यक जानकारी दी गई। जिला स्तर पर प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारियों की प्रशिक्षण टीओटी के दौरान जिला स्वास्थ्य...