मुजफ्फरपुर, फरवरी 11 -- गायघाट,एक संवाददाता। सीएचसी में बुधवार को सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की गई। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बीडीओ डॉ. संजय कुमार राय एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एनजी रब्बानी ने खुद दवा खाने के बाद अन्य लोगों को दवा खिलाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कुल 3 लाख 20 हजार 826 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 145 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें आशा, आंगनबाड़ी सेविका सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए दवा का सेवन अनिवार्य है। दवा देने से पहले लोगों की ऊंचाई मापी जाएगी, उसी के अनुसार दवा की मात्रा निर्धारित की जाएगी। गर्भवती एवं धात्री महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.