मुरादाबाद, फरवरी 24 -- पीतल बस्ती स्थित पीपल वाले मंदिर में मंगलवार को हरिनाम संकीतन एवं हरि कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास अखिलेश शास्त्री ने कहा हरिनाम संकीर्तन सर्वकल्याणकारी है। वन में भी सत्गुरु का सानिध्य ही हरिनाम संकीर्तन कराकर भक्ति और फिर मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करा सकता है। व्यवस्था में सूरज मोहन, प्रदीप शर्मा, सुनीता रानी, अनुज गुप्ता, दीपक सैनी, आभा रानी, कविता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...