सर्लाही में ब्राउन शुगर के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 16 -- सोनबरसा। नेपाल के सर्लाही जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री पर कार्रवाई कर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों को ब्राउन शुगर की बिक्री करते पकड़ा गया। तलाशी में एक आरोपी के घर में भी छिपाकर रखा नशीला पदार्थ मिला। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 23.31 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाइल जब्त किए हैं। आरोपियों की पहचान हरिवन नगरपालिका वार्ड चार तिनघरे निवासी 32 वर्षीय सागर पाख्रिन और 25 वर्षीय राजु भुजेल के रूप में हुई है। जिला प्रहरी कार्यालय मलंगवा के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर इलाका प्रहरी कार्यालय हरिवन और लागु औषध ब्यूरो, बर्दिबास की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने सागर पाख्रिन की तलाशी के दौरान काले प्लास्टिक सहित 9.13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई, जहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.