भदोही, अप्रैल 19 -- भदोही, संवाददाता। शहर से सटे सर्रोई बाजार में शनिवार की देर शाम को मनबढ़ों ने किशोर को पीट दिया था। विवाद के बाद बाजार में तनाव की स्थितियां पैदा हो गई थीं। व्यापक फोर्स देर रात तक तैनात थी। मामले में पुलिस ने दो नामजद एवं एक अज्ञात के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। संगीता देवी पत्नी रामबली सरोज निवासी सर्रोई बाजार ने तहरीर में कहा कि बेटा गोलू सरोज शनिवार की शाम को बाजार की ओर गया था। क्रिकेट खेलने की बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने बेटे के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी के बाद सरोज बस्ती के लोग बड़ी तादात में बाजार में पहुंच गए थे। सूचना पर फोर्स संग पहुंच कर शहर कोतवाल ने किसी तरह से प्रकरण को शांत कराया था। मामला एसपी तक पहुंचने के बाद प्रकर...