भदोही, अप्रैल 18 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्रोई बाजार में शनिवार को किशोर को पीटने के मामले में दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गया। मामले की जानकारी पर भारी फोर्स के साथ पुलिस पहुंची। बाजार में दर्जनों की तादात में पहुंचे लोगों को किसी तरह से शांत कराकर वापस कराया गया। बाजार निवासी 16 साल का गोलू सरोज नामक किशोर शनिवार को बाजार स्थित एक धार्मिक स्थल की ओर गया था। वहां पर कुछ लोगों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। मामले की जानकारी पर सरोज बस्ती के दर्जनों लोग बाजार में आ धमके। मामला दो पक्षों के बीच एवं तनातनी का होने के कारण सूचना के कुछ देर बाद रजपुरा पुलिस चौकी के जवान पहुंचे। यह भी पढ़ें- कलेर बाजार में आपसी विवाद में मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल मामला बढ़ता देख आला अफसरों को अवगत कराया गया। उसके बाद कोतवाली से भी बड...