प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली के चिलबिला रामपुर नहर पर बुधवार शाम मोपेड सवार सर्राफ से हुई लूट में तीन अज्ञात पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित कर लिया। उनकी तलाश में कोहंडौर इलाके में दबिश दी जाती रही। बिहारगंज बाजार में दुकान चलाने वाला अंतू थाना क्षेत्र के चौरा निवासी सीताराम सोनी ऑर्डर पर बने जेवर लेकर बुधवार शाम मोपेड से कोहंडौर थाना क्षेत्र के बरासराय गांव जा रहा था। रामपुर नहर पर बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। तमंचा सटाकर उसका बैग छीन लिया। बैग में 13 हजार रुपये नकद के साथ 70 से 80 हजार के जेवर थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दिनदहाड़े जेवर चोरी से व्यवसायियों में दहशत, 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इलाके क...