बदायूं, जनवरी 6 -- उघैती। खितौरा में सर्राफा व्यापारी से सरेशाम लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की मुश्किलें बढ़ाने की पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने में शामिल तीनों बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ गैंगस्टर की कार्रवाई भी शीघ्र की जाएगी, इसके लिए पुलिस काम कर रही है। 19 दिसंबर की शाम खितौरा गांव में सर्राफा व्यापारी लालाराम रस्तोगी की दुकान पर तीन बदमाशों ने हमला बोलकर लाखों रुपए के गहने लूट लिए थे। सड़क पर तमंचा लहराते हुए बदमाशों को एकजुट हुए व्यापारियों एवं ग्रामीणों ने घर कर मारपीट करते हुए पुलिस को सौंप दिया था। घटना को अंजाम देने में शामिल उघैती के गांव स्वरूपपुर निवासी सचिन, बिसौली के परसिया निवासी अंकित एवं आंवला कोतवाली के गांव राजपुर खुर्द निवासी प्रदीप को पुलिस के लिए सौंप दिया गया था। उपरोक्त प...