फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। खखरेरु थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक सर्राफा व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर लूट लिया। तमंचे की बट से सिर पर वार कर गिरा दिया। इसके बाद बैग लूट फरार हो गए। बैग में करीब 15 लाख के सोने चांदी के जेवर थे। लूट की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है। घायल सर्राफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केशव रायपुर केवटमई गांव निवासी शिवकुमार मौर्य गेरिया बाजार चौराहे पर सर्राफा की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम करीब छह बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी अंजना कबीर गांव के पास सुनसान रास्ते पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने तमंचे के बट से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़े। व्यापारी के गिरते ही बदमाश उनके पास र...