बागपत, मार्च 16 -- दाहा। दोघट कस्बा निवासी एक सर्राफ की दुकान पर कस्बे के ही एक व्यक्ति द्वारा सोने के जेवरात गिरवी रखे थे। अब जब मालिक ने अपने जेवरात वापस मांगे तो सर्राफ द्वारा जेवरात नहीं दिए जा रहे है। जिसकी शिकायत पीड़ित ने दोघट थाने पर की है। दोघट कस्बा निवासी नवाबुद्दीन पुत्र मोहम्मद अली ने दोघट थाने पर तहरीर देकर पुलिस को बताया कि कस्बा निवासी एक सर्राफ के पास उसने अपने सोने के गहने दो झुमकी, नथ व दो अंगूठी गिरवी रखी थी। सर्राफ ने 30 हजार रूपए देकर दो प्रतिशत ब्याज पर गहने रखे थे, लेकिन अब जब पीड़ित अपने जेवरात वापस मांगने गया तो सर्राफ उसे आए दिन कुछ न कुछ बहाना बनाकर टरकाता रहा। अब जब भी वह उसके घर या दुकान पर जाता है तो उसे यह कहकर परिवार वाले वापस भेज देते है कि सर्राफ कहीं बाहर गया हुआ है। उससे न तो मिलता है और न ही उसके जेवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.