सर्राफ को चौकी में बैठाकर प्रताड़ित करने का आरोप, चौकी प्रभारी निलंबित
गोरखपुर, सितम्बर 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। चोरी के गहने खरीदने के संदेह में सर्राफ को चौकी में बैठाकर प्रताड़ित करने और रुपये लेकर रात में छोड़ने के आरोप में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने उनवल चौकी प्रभारी अविनाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि जांच के नाम पर सर्राफ को चौकी पर बैठाकर प्रताड़ित किया गया। मामले की जांच सीओ खजनी को सौंपी गई है। मामला महादेवा बाजार के सर्राफ मुन्ना वर्मा से जुड़ा है। बताया गया कि उन्होंने एक महिला से करीब दो ग्राम सोना खरीदा था। इसी बीच खजनी पुलिस ने गहने चोरी करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस को संदेह हुआ कि चोरी के गहने सर्राफ ने खरीदे हैं। इसी आधार पर मुन्ना वर्मा को पूछताछ के लिए उनवल चौकी लाया गया। यह भी पढ़ें- Motihari News: संग्रामपुर थाना के दारोगा सहित चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.