उरई, जनवरी 28 -- उरई। रामपुरा नगर के प्रमुख सर्राफा बाजार में सीएल स्कूल के सामने बीती देर रात 2 बजे के लगभग सर्राफ के घर मे चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर घर में रखी 3 किलो चांदी, सोने के आभूषण व 20 हजार रुपये नगदी लेकर भाग निकले। चोरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को तिरछा कर उसके तार भी काट दिये। मंगलवार रात 2 बजे के लगभग रामपुरा निवासी अमन सोनी के घर के बाहर का ताला काटकर घर के अंदर घुसकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने घर मे रखी तिजोरी के ताले तोड़कर बाकी कमरों में भी चोरी की। जिस समय चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया उस समय गृहस्वामी अमन व उसकी पत्नी प्रांजल घर के कमरे में सोये हुए थे। प्रांजल को रात में घर के अंदर कुछ आवाज आई। जिससे उसकी नींद खुल गई। जैसे ही वह कमरे से बाहर निकली वैसे ही चोरों को...