मेरठ, जुलाई 1 -- सर्राफ के कर्मचारी ने मालिक से धोखाधड़ी कर 5.18 लाख रुपये के जेवरात हड़प लिए। सर्राफ ने थाना देहली गेट पर कर्मचारी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। देहली गेट सर्राफा बाजार निवासी सर्राफ पंकज जैन ने बताया कि वह सोने चांदी के जेवरात खरीदने व बेचने का काम करता है। उसकी दुकान पर शोभापुर निवासी अमित राणा काम करता है। 20 जून को मायाराम ज्वैलर्स के मालिक का फोन आया। उन्होंने उन्हें भेजे गए जेवरात की जानकारी देकर भुगतान की बात कही। भेजे गए बिल में सामान ज्यादा होने का उन्हें शक हुआ। उन्होंने खाते चेक किए तो पता चला कि काफी चांदी का सामान उन्हें नहीं मिला जबकि मायाराम ज्वैलर्स के यहां से सामान आया है। यह सामान अमित राणा वहां से लाया था। पंकज जैन ने अमित राणा से जानकारी की तो उसने चांदी के जेवरात लाने और उन्हें नहीं देने की बात...