गुड़गांव, मई 31 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। अप्रैल माह में भैरू चौक स्थित एक सर्राफ की दुकान से आभूषण चोरी करने वाले एक शातिर चोर को रेवाड़ी सीआईए के प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह ने पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जावरा के हुसैन टीकी निवासी हसन अली के रूप में हुई है। फिलहाल वह राजस्थान के बूंदी के महावीर कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। आरोपी पर राजस्थान में चोरी के 10 मामले दर्ज हैं। गांधी नगर के विजय जैन ने शिकायत दी थी कि उसकी भैरू चौक पर सर्राफ की दुकान है। 18 अप्रैल को उसकी दुकान पर दो व्यक्ति आए थे। उन्होंने चांदी के ताबीज दिखाने के लिए कहा था। दोनों ने 450 रुपये में एक ताबीज खरीद लिया था। उसके बाद दोनों ने उसे सोने की कान की बाली दिखाने के लिए कहा था। उसने दोनों को बताया था कि दो घंटे के बाद उसका बेटा दुकान पर आएगा। वही ...