मेरठ, मार्च 13 -- कोतवाली के कागजी बाजार में स्थित एमके ज्वैलर्स के मालिक का करीब 4 लाख का सोना लेकर उनका ही कर्मचारी फरार हो गया। कोतवाली पुलिस में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार मिला। मनोज कुमार वर्मा की कोतवाली के कागजी बाजार में एमके ज्वैलर्स नाम से जेवरात बनाने की दुकान है। मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उनका सोने के जेवरात बनाकर सप्लाई करने का कारोबार है। मनोज वर्मा ने बताया कि उन्होंने 22 फरवरी 2026 को अपने दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी सनी सिंह निवासी नंदी चौक इंद्रानगर ब्रह्मपुरी को करीब 4 लाख रुपये के जेवरात लेकर मौजी मल ज्वैलर्स पर भेजा था। मनोज वर्मा इसके बाद बाहर कारोबार के सिलसिले में चले गए थे। 10 मार्च को वापस आने के बाद जब पता किया तो मौजी मल ज्वैलर्स से पता किया तो खुलास...