बदायूं, मई 22 -- कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एडीएम प्रशसन की अध्यक्षता में राज्य कर विभाग द्वारा सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुक्रम में हुई इस बैठक में जनपद के थोक व खुदरा आभूषण विक्रेताओं से स्वर्ण और बुलियन की अवैध बिक्री में कमी लाने का आह्वान किया। बैठक में राज्य कर अधिकारियों ने बताया कि सरकार की मंशा ज्वेलरी व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करने की नहीं है, बल्कि सोने के आयात और उसकी खुली बिक्री को नियंत्रित करना है ताकि आयात भार को कम कर भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सके। यह भी पढ़ें- मोटी रकम लेकर अकेले न जाएं सर्राफ विक्रेताओं से सोने के रिसाइक्लिंग और पुनः उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई।एडीएम प्रशासन अरुण कु...