महाराजगंज, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई में सर्राफा संघ की बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी व्यपारियो सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शनिवार को कस्बे में सर्राफा बाजार पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि यह बंदी व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। बंदी का पहली बार उल्लंघन करने पर ढाई हजार और दुबारा गलती पर पांच हजार तक का जुर्माना का प्रावधान बनाया गया। अपील की गई कि सभी लोग शनिवार की बंदी का पूर्ण समर्थन करें। साथ ही ग्राहकों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है। अंत में व्यापारिक एकता बनाए रखने और भविष्य में किसी भी समस्या के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.