किशनगंज, जून 2 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे बहादुरगंज बाजार स्थित जेवलरी शॉप को बंदकर बाइक पर सवार होकर सुभाषनगर मोहल्ला घर जाने के दौरान सुभाषनगर गली मोड़ पर बाइक सवार पांच आरोपी द्वारा घात लगाकर भारी मात्रा में सोना का जेवरात लूटने की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित सर्राफा व्यापारी गंगा प्रसाद साह के अनुसार सोमवार की रात बहादुरगंज बाजार स्थित जेवलरी शॉप को बंदकर कर बाइक पर सवार होकर सुभाषनगर मोहल्ला स्थित घर जाने के दौरान सुभाषनगर गली मोड़ पर पहले से घात लगाये एक आरोपी बाइक सवार सर्राफा व्यापारी का गर्दन दबोचकर अन्य सहयोगी आरोपी के साथ मिलकर बाइक का डिक्की तोड़कर डिक्की के अंदर झोला में रखा चालीस भर सोना का जेवरात एवं एक लाख नगद लूटकर दो बाइक पर सवार होकर पांचों आरोपी निकल भागने में सफल रहे। आवासीय घनी आबादी के बीच...