बदायूं, मार्च 11 -- बिल्सी, संवाददाता। गांव हैवतपुर की निवासी कलावती पत्नी राजेश कुमार ने बदायूं के सर्राफा व्यापारी पर गिरवी रखे चांदी के जेवर और सिक्के वापस न करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, करीब 23 महीने पहले आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने 400 ग्राम चांदी के जेवर और 12 ग्राम का एक पुराना चांदी का सिक्का उक्त व्यापारी के पास 12 हजार रुपये में गिरवी रखा था। अब जब कलावती अपना सामान वापस लेने पहुंची, तो व्यापारी ने उसे लौटाने से साफ इंकार कर दिया। कलावती का आरोप है कि कुछ रुपये जमा करने और गांव के प्रधान व अन्य लोगों के साथ जाकर अनुरोध करने के बावजूद व्यापारी का रवैया नहीं बदला। आरोप है कि व्यापारी ने न केवल सामान देने से मना किया, बल्कि उनके साथ अभद्र व्यवहार, गालीगलौज और धक्का-मुक्की कर उन्हें दुकान से बाहर निकाल दिया। पीड़...