मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरनगर शहर के दो सर्राफा कारोबारी के बेटे को शाहपुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर में निरुद्ध कर जेल भेजने के विरोध में सैकड़ों सर्राफा कारोबारियों ने दुकानें बंद कर बाजार में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान सर्राफा कारोबारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सर्राफा व्यापारियों ने दोनों युवकों को निर्दोष बताते हुए गैंगस्टर की कार्यवाही से मुक्त करने को लेकर डीएम व एसएसपी को संबोधित ज्ञापन शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।बता दें कि गत पांच अप्रैल की रात्रि में शाहपुर पुलिस ने सर्राफा व्यापारी दीपक वर्मा निवासी सर्राफा बाजार पटवियान के बेटे तुषार वर्मा और मनोज वर्मा निवासी रामपुरी के बेटे वंश वर्मा को घर से उठा लिया और कागजों पर रोहाना से गिरफ्तार दिखाया है। इतना ही नहीं पुलिस ने एक साल पुराने मामले में तमंचा गिर...