सर्राफा व्यापारियों में भिड़ंत, जमकर लाठी-डंडे चले
शाहजहांपुर, मई 27 -- मीरानपुर कटरा। सर्राफा व्यापारियों में भिड़ंत से मेन बाजार में अफरा तफरी मच गयी। जमकर लाठी डंडे चले। कई लोगों को चोटें आई हैं। मंगलवार सांय मेन बाजार में रवि वर्मा और राजेंद्र वर्मा पक्ष के लोग किसी बात को लेकर भिड़ गए। दोनों सर्राफा व्यापारी हैं। लाठी डंडे चलने से मेन बाजार में अफरा तफरी मच गई। दुकानदार माजरा जानने के लिए दुकानों से बाहर निकल आए। जमकर मारपीट में कई लोग लहूलुहान हुए हैं। विवाद का कारण पता नहीं लगा है। पुलिस को सूचना दी गयी है। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.