लखीमपुरखीरी, जून 25 -- थाना क्षेत्र की जेबीगंज चौकी में बुधवार को सर्राफा व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने की। बैठक में थाना प्रभारी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों एवं बाजार क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाने का अनुरोध किया, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके और अपराधों की रोकथाम में सहायता मिले। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और किसी बड़ी घटना को रोका जा सके। इस दौरान चौकी प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित व्यापारियों को अपना मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में वे सीधे संपर्क कर सकते हैं। पुलिस अधिकारियों ने ...