समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बाजार के सर्राफा व्यवसायी संघ ने मंगलवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह पुस्तकालय भवन के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें सड़क दुर्घटना में असामयिक दिवंगत हुए युवा व्यवसायी स्व. रितेश कुमार उर्फ बबलू को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। संघ के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता रमेश कुमार ठाकुर ने की। इसे संबोधित करते हुए प्रखंड उप प्रमुख सुजीत कुमार चौधरी ने कहा कि बबलू मिलनसार, कर्मठ और नेकदिल इंसान थे। सभा को विकास ठाकुर, रत्नेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, बैजू ठाकुर, नरेश ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, अमित कुमार, विक्रम कुमार, मुन्ना ठाकुर, सुमन, पंकज,राजा ठाकुर आदि ने स्व. बबलू सा...