रांची, जून 11 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को समाज के विकास और सर्राफा व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए 17 सूत्रीय संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में समाज को एकजुट करने और युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर बल दिया गया। व्यापारिक चुनौतियों के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनायी गयी है। ज्वेलर्स एवं स्वर्ण व्यवसायियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया गया। इन उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए 14 जून को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित होटल ब्लू शिवालिक में शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा। यह जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी ने एक संवाददाता सम्मेलन में दी। यह भी पढ़ें- मेधावियों को सम्मानित करेगा प्रजापति समाज उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद ...