मेरठ, मार्च 28 -- सर्राफा बाजार स्थित महादेव मंदिर में फूल डोल कमेटी की ओर से शुक्रवार को रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर आरती संग्रह एवं भारतीय व्रतोत्सव तिथि पत्र का विधिवत विमोचन भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे भगवान श्रीराम के अभिषेक के साथ हुई। इसके पश्चात साईं कीर्तन मंडली द्वारा सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ किया। सुंदरकांड पाठ एवं भजनों में शामिल श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। दोपहर करीब 1:30 बजे भगवान की आरती उतारी गई और भोग अर्पित किया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया। भगवान का आकर्षक शृंगार पीयूष अग्रवाल द्वारा किया।मौके पर कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद राठी, महामंत्री मनोज गर्ग, कोषाध्यक्ष अनिल रस्तोगी सहित संयोजक संदीप अग्रवाल, राजीव माहेश्वरी, गौरव शारदा, शुभम गुप्ता, निखिल शारदा, प्रिंस चौरासिया, अशोक (द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.