सर्राफा बाजार में अब सिर्फ नगद का व्यापार
बागपत, मई 15 -- बागपत। सोने-चांदी के उतार चढ़ाव के बीच हिचकौले खा रहे सर्राफा बाजार ने व्यापार के नियम पूरी तरह से बदल डाले हैं। अब एडवांस बुकिंग बन्द कर नगद पर व्यापार शुरू हो चुका है। इतना ही नहीं यदि किसी ने पहले से ज्वेलरी की कीमतें तय की हुई थी, तो उसे तयशुदा कीमतों पर माल देने से भी कारोबारी साफ इंकार कर रहे हैं। सर्राफा बाजार में एडवांस बुकिंग का पुराना फार्मूला पूरी तरह फेल हो चुका है। तीन माह पहले तक जहां सोने-चांदी की एडवांस बुकिंग, चाहे वह पुराना ग्राहक हो या छोटा व्यापारी, अधिकतम 2 से 5 फीसदी रकम जमा कर हो जाती थी। दामों में उछाल और लगातार बदलाव ने जोखिम इतना बढ़ा दिया है कि बिना भारी अग्रिम के सौदा नुकसान का सौदा बन जाता है। इसके बाद भाव बढ़ने पर जो अंतर आता है, वह लिया जाता है। बाजार में स्थिति यह है कि 60 से 80 फीसदी तक एडवांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.