सहारनपुर, मार्च 2 -- सर्राफा बाजार एसोसिएशन द्वारा होली मिलन समारोह का हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजन कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मस्ती भरे माहौल में होली का आनन्द लूटा। इस अवसर पर स्वादिष्ट व्यंजनों चाट पकौडी, पानीपूरी व मिष्ठान्न का लुत्फ उठाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष मोल्हडमल गर्ग, कालेज प्रबन्धक योगेश गर्ग, अध्यक्ष वरुण गर्ग, उपाध्यक्ष अर्पित गोयल, सचिव राजेश सहगल काका एवं कोषाध्यक्ष नितिन गर्ग ने अतिथियों का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। फूलों और गुलाल से होली खेली गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मोल्हडमल गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजन व्यापारियों के बीच पारस्परिक संबंधों को मजबूत करते हैं और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। समारोह में दीपांशु गोयल, मनोज गोयल, प्रदीप सैनी सहित सराफा बाजार के अनेक प्रतिष्ठित व्यापार...