फरीदाबाद, मार्च 19 -- पलवल, संवाददाता। पलवल में सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूटपाट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इसको सर्राफा व्यापारी के ड्राइवर ने साथियों के साथ अंजाम दिया था। पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। डीएसपी क्राइम अनिल कुमार ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गदपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 11 मार्च को हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया गया है। काइम ब्रांच की टीम ने साइबर तकनीक और खुफिया सूचना के आधार पर आरोपियों को दिल्ली-अलवर रोड से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, नूंह के फिरोजपुर झिरका निवासी कपिल सिंगला अपने भाई के साथ दिल्ली से चांदी बदलवाकर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उनकी कार को रोककर शीशे तोड़े और हथियारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.