बदायूं, दिसम्बर 1 -- बदायूं, संवाददाता। सर्राफा बाजार में तीन सोने की चेन लेकर फरार हुआ आरोपी तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ से दूर है। लगातार दबिशों के बावजूद न मिलने पर ज्वेलर्स एसोसिएशन बदायूं ने 51 हजार रुपये इनाम घोषित करते हुए चोर की पहचान के लिए उसका सोशल मीडिया व सीसीटीवी फुटेज भी साझा किया है, ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान हो सके और उसे पकड़ा जा सके। दरअसल, शुक्रवार 28 नवंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में हलवाई चौक स्थित जुगल किशोर प्रहलादी लाल ज्वेलर्स की दुकान पर एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। वह कुछ देर तक सोने के आभूषण देखने का नाटक करता रहा। जैसे ही दुकानदार का ध्यान दूसरी ओर गया, आरोपी मौके का फायदा उठाते हुए काउंटर से तीन सोने की चेन उठाकर भाग निकला। आरोपी के अचानक दुकान से दौड़ते ही दुकानदार के होश उड़ गए। दुकानदार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.