रुडकी, जून 10 -- रुड़की, संवाददाता। सर्राफा की दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके पास से बड़ी मात्रा में चोरी के जेवर बरामद किए। गंगनहर कोतवाली में बुधवार को एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि तीन जून को पूर्वी अंबर तालाब में विनोद खन्ना की सर्राफा दुकान का ताला तोड़कर चोरी हुई थी। चोरी के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें लगाई थी। उन्होंने बताया कि रुड़की से लेकर वेस्ट यूपी तक कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। इसके बाद चोरों की सटीक सूचना मिली थी।एसएसपी ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस ने बागपत जिले से चोरी के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य शाहिन पुत्र शाहआलम निवासी शहीदनगर जवाहर पार्क, थाना साहिबाबाद को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- रुड़की में सुनार की दुकान में चोरी...