चित्रकूट, अक्टूबर 1 -- चित्रकूट। पुलिस महकमे ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर पीड़ितों को वापस किया है। मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे में मुस्कान लौटी नजर आई। एसपी अरुण कुमार सिंह ने खुद पीड़ितों के फोन वापस सौंपे। बताया कि 105 गुमशुदा फोन बरामद किए गए है। जिनकी कीमत करीब 12.50 लाख रूपये है। यह फोन अलग-अलग जगहों से गुम हुए थे। पीड़ितों ने इसकी सूचना दर्ज कराई थी। बरामदगी के लिए एसओजी/सर्विलांस प्रभारी एमपी त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम लगाई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...