सर्प विष निवारण केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
आजमगढ़, जून 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के सिधारी में चल रहे सर्प विष निवारण केंद्र पर मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र ने छापेमारी की। उपचार की पद्धति और औषधियों का विवरण मांगा। क्लीनिक संचालक के संतोषजनक जवाब न देने पर डिप्टी सीएमओ ने तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। सर्प विष निवारण केंद्र के खिलाफ सीएमओ से शिकायत की गई थी। सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार जांच के लिए पहुंचे थे। बंगाली डॉक्टर के नाम से चल रहे सर्प विष निवारण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान के संचालक से पूछताछ की गई। पूछताछ में बताया गया कि सर्पदंश (सांप काटने) के मरीजों का यहां उपचार किया जाता है। उपचार के एवज में मरीजों से शुल्क लिया जाता है। डिप्टी सीएमओ ने उपचार की विधि और चिकित्सकीय प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.