जहानाबाद, मई 24 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के सरैया मे सर्प दंस से महिला किरण देवी (50) की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह खेत में मूंग की फसल देखने गई थी। इसी में सर्प ने काट लिया। घर जाकर परिजनों को बताया। झाड़ फूंक के चक्कर में देर हो जाने से स्थिति खराब हो गई। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सर्प दंस से महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...