मिर्जापुर, नवम्बर 26 -- मड़िहान (मिर्जापुर) स्थानीय कस्बा स्थित घोरावल रोड निवासी युवक सर्प दंश से अचेत हो गया। परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहाँ युवक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिए। मड़िहान कस्बा निवासी 16 वर्षीय पीयूष सोनी बुधवार की दोपहर घर का सफाई कर रहा था उसी वक्त छत के बारजे पर बैठा जहरीले सर्प ने डंस लिया जिससे युवक अचेत हो गया आनन फानन में परिजन सीएचसी मड़िहान लेकर पहुंचे जहाँ प्राथमिक उपचार के हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...