सोनभद्र, जून 11 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र के लोझरा में 50 वर्षीय महिला की सर्प दंश से मौत हो गयी है। जानकारी के मुताबिक कुलडोमरी के टोला लोझरा की अंजोरिया देवी पत्नी अशर्फी लाल बुधवार की रात भोजन करने के बाद कमरे मे सोने चली गयी थी। बताया जा रहा है कि भोर मे एक जहरीले सांप ने चारपाई पर चढ़कर डस लिया। परिजन तत्काल उसे अनपरा के संयुक्त चिकित्सालय लेकर आये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घर में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...